फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lakshya sen and kuhu garg in swiss open semifinal.

स्विस ओपन: अंतिम चार में पहुंचे लक्ष्य और कुहू

Sat, 27 Sep 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Sep 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
lakshya sen and kuhu garg in swiss open semifinal.

इंग्लैंड और बेल्जियम में भारत का झंडा बुलंद करने के बाद अब उत्तराखंड के शटलरों ने स्विट्जरलैंड में भी पदक पक्का कर लिया है।

विज्ञापन


अंडर-19 विंबल्डन चैंपियन लक्ष्य सेन ने स्विस जूनियर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर-19 एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं युगल वर्ग में लक्ष्य व कार्तिकेय गुलशमन की जोड़ी अंतिम-8 में पहुंची है। दूसरी ओर, मिक्स डबल्स में उत्तराखंड की कुहू गर्ग अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही हैं।

बेसल स्विट्जरलैंड में आयोजित स्विस जूनियर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन ने अंडर-19 एकल क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के टौमा पौपोन को 5-11, 11-4, 11-7, 10-11, 11-8 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


इससे पहले लक्ष्य ने इंग्लैंड के रैयान क्वैक को 11-10, 11-5, 11-7, बेल्जियम के डॉन फिलिप्स को 11-9, 11-5, 11-8 और लक्समबर्ग के बैन रौशच को 11-9, 11-3, 11-9 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिक्स डबल्स में कुहू ने किया पदक पक्का

lakshya sen and kuhu garg in swiss open semifinal.

अंडर-19 युगल वर्ग में भारतीय जोड़ी उत्तराखंड के लक्ष्य सेन व दिल्ली के कार्तिकेय गुलशन कुमार ने स्विट्जरलैंड के नौमिनिक व ज्यूलिन को 11-9, 6-11, 11-6, 11-9 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इससे पहले लक्ष्य व कार्तिकेय ने स्विट्जरलैंड के फ्लूटिन व सिलल्वन फ्यूरल को 11-6, 10-11, 10-11, 11-5, 11-9 से हराया था।

मिक्स डबल्स में भारतीय जोड़ी उत्तराखंड की कुहू गर्ग व केरल के एमआर अर्जुन ने स्विट्जरलैंड के जर्नीजीस व ईवा जैनसंस की जोड़ी को 11-10, 9-11, 11-9, 9-11, 11-9 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड के सीन वेंडी व सिलिन ओगलेट को 11-9, 11-9, 11-6, स्विट्जरलैंड के मार्गन व मसोजू को 11-7, 11-6, 9-11, 11-4 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed