{"_id":"df2415b13ff9e1a135f059b76ce44071","slug":"lakshya-chirag-and-kuhu-got-entry-in-badminton-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटनः टीम इंडिया में लक्ष्य, कुहू और चिराग","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बैडमिंटनः टीम इंडिया में लक्ष्य, कुहू और चिराग
Updated Fri, 31 Oct 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
अंडर-19 विम्बल्डन और स्विस जूनियर बैडमिंटन चैंपियन लक्ष्य सेन को एशिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। उनके साथ कुहू गर्ग और एयर इंडिया से खेल रहे चिराग सेन को भी टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
अंडर-17 और अंडर-15 में खेलेंगे
उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि बैंकाक में 11 से 15 नवंबर तक अंडर-15 और 17 आयु वर्ग की एशिया जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। इसमें लक्ष्य सेन अंडर-15 वर्ग में भारत की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
चिराग सेन और कुहू गर्ग अंडर-17 वर्ग में शिरकत करेंगे। लक्ष्य सेन ने सितंबर के दौरान इंग्लैंड में अंडर-19 विम्बल्डन के एकल और स्विस जूनियर ओपन के अंडर 19 एकल खिताब जीते हैं। उनके नाम पर अब तक करीब 9 अंतरराष्ट्रीय पदक दर्ज हैं।
विज्ञापन
उत्साह से लबरेज हैं कुहू
कुहू गर्ग भी बेल्जियम ओपन के मिश्रित युगल में स्वर्ण और स्विस जूनियर में कांस्य पदक जीतकर उत्साह से लबरेज हैं। चिराग सेन घरेलू प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।