फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lake view wins cricket tournament.

क्रिकेट में लेक व्यू क्लब चिन्यालीसौड़ ने जीता खिताब

Tue, 10 Nov 2015 03:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 10 Nov 2015 03:36 PM IST
विज्ञापन
lake view wins cricket tournament.

उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में लेक व्यू क्लब चिन्यालीसौड़ ने विजेता का खिताब जीता।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनेरा स्टेडियम में तीन दिनों से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में भैलुड़ा ने बिरजा इंटर कालेज चिन्यालीसौड़ को 42 रनों से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में लेक व्यू क्लब चिन्यालीसौड़ ने मनेरा स्टेडियम-बी को 32 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लेक व्यू क्लब ने निर्धारित 12 ओवर में 94 रन बनाए। भैलुड़ा की टीम निर्धारित ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 84 रन ही बना पाई।
विज्ञापन


इस तरह लेक व्यू क्लब 10 रनों के अंतर से जीत गया। जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह ने विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कृत किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट ने बताया कि जल्द ही स्टेडियम में अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राकेश कलूड़ा, ऊषा गुसाईं, जगदेई बिष्ट, अनिल कलूड़ा, राम लाल, वीरेंद्र राणा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed