फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kunal chandela double century

कुणाल के दोहरे शतक की बदौलत दून ने हरिद्वार को हराया

Sun, 01 Feb 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Feb 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
kunal chandela double century

कुणाल चंदेला के दोहरे शतक के बाद ऋषभ बुटोला की घातक गेंदबाजी के दम पर देहरादून ने प्रथम उत्तराखंड क्रिकेट लीग में जीत के साथ 5 अंक हासिल कर लिए और सेमीफाइनल में जगह बनाई। देहरादून ने मैच के दूसरे दिन हरिद्वार को 200 रन से शिकस्त दी।

विज्ञापन


अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी मैदान में रविवार को देहरादून ने रविवार सुबह 80 ओवर में 3 विकेट गवांकर 402 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। कुणाल चंदेला ने 220 रन की शानदार पारी खेली। अमित 68 और ईशान 27 रन पर नाबाद लौटे। जबकि समर्थ ने 47 और सुमित ने 27 रन का योगदान दिया। हरिद्वार के प्रमोद ने 2, रजत ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार की टीम को 28 रन पर शुभम के रूप में पहला झटका लगा और 83 रन पहुंचने तक टीम ने 4 विकेट गवां दिए। मध्यक्रम में शिवम ने आरव और शिवम सैनी के साथ साझेदारी कर टीम का स्कोर बढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहने के कारण पूरी टीम 202 रन पर सिमट गई। शिवम ने 61, आरव ने 28, ईशान पांडे ने 29, शिवम सैनी ने 25 रन का योगदान दिया। देहरादून के ऋषभ बुटोला ने 18 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट चटकाए। सन्नी राणा, अग्रिम तिवारी, गौरव, चेतन व अमित को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed