{"_id":"c8d7808e6f37adc6bb1da0a0000936b9","slug":"kuhu-wins-gold-all-india-junior-badminton-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में कुहू गर्ग ने उत्तराखंड को दिलाया खिताब","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बैडमिंटन में कुहू गर्ग ने उत्तराखंड को दिलाया खिताब
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Aug 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग प्राइजमनी बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की झोली में सोमवार को एक खिताब आ गया है।
विज्ञापन
कुहू गर्ग ने अंडर-19 मिक्स डबल्स का फाइनल जीतकर स्वर्ण जीता। वहीं उत्तराखंड मूल के चिराग सेन अंडर-19 एकल वर्ग के फाइनल में खिताब से चूक गए। इसके साथ ही अब अंडर-19 बालिका युगल में कुहू गर्ग और अंडर-17 बालक एकल में लक्ष्य सेन के मुकाबले खेले जाने हैं।
परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में सोमवार सुबह अंडर-19 मिक्स डबल्स के फाइनल में उत्तराखंड की कुहू गर्ग और केरल के एमआर अर्जुन की जोड़ी ने एयर इंडिया की पूजा और हरियाणा के सौरभ शर्मा को 21-10, 17-21, 21-18 से हराकर खिताब पर अपना कब्जा किया।
विज्ञापन
अंडर-17 बालिका एकल वर्ग के फाइनल में असम की अस्मिता छलिया ने तेलंगाना की वैष्णवी रेड्डी को 21-16, 19-21, 21-14 से हराकर खिताब हासिल किया। अंडर-19 बालक एकल वर्ग में तेलंगाना के सिरिल वर्मा ने एयर इंडिया के चिराग सेन को 21-15, 21-19 से हराकर फाइनल अपने नाम किया।
विज्ञापन
इस दौरान उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एडीजी अशोक कुमार, सचिव बीएस मनकोटी, आयोजन समिति के अध्यक्ष आईजी संजय गुंज्याल, आयोजन सचिव लोकेश ओहरी, चीफ रेफरी गौरव खन्ना, साई कोच डीके सेन, बैडमिंटन प्रशिक्षक दीपक रावत, दीपक नेगी, जिला सचिव नवनीत सेठी, रोहित रतूड़ी आदि मौजूद रहे।