{"_id":"eca44bc2566fbce4e2c63534fcea2ad3","slug":"kuhu-garg-won-badminton-doubles-gold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुहू गर्ग ने जीता अंडर-17 युगल का गोल्ड","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
कुहू गर्ग ने जीता अंडर-17 युगल का गोल्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 11 Oct 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13वीं यूनियन बैंक जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को कूहू गर्ग ने अंडर-17 युगल वर्ग का स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 मिक्स डबल्स में कूहू को रजत, लक्ष्य को अंडर-17 का रजत, चिराग और बोधित को कांस्य पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन
सारिका के साथ जीता गोल्ड
बंगलुरू में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका युगल वर्ग में कुहू गर्ग व सारिका की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश की रिया मुखर्जी व महाराष्ट्र के अनुज प्रभु देसाई को 21-15, 21-8 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
अंडर-19 मिक्स डबल्स में कुहू गर्ग व एमआर अर्जुन की जोड़ी को फाइनल में महाराष्ट्र के चिराग शेट्टी व श्रुति के हाथों 22-20, 21-18 से शिकस्त मिली।
लक्ष्य ने गंवाया मैच
अंडर-19 बालक एकल वर्ग में लक्ष्य सेन को शिरिल वर्मा ने 21-15, 21-8 से हराया। वहीं चिराग सेन को आंध्र प्रदेश के शिरिल वर्मा ने सेमीफाइनल में 21-12, 21-16 से हराया।
विज्ञापन