{"_id":"7c329d186d6e0ca275271f29504907c7","slug":"kuhu-garg-reach-final-at-junior-international-badminton-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्का हुआ कुहू का एक और अंतर्राष्ट्रीय पदक","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
पक्का हुआ कुहू का एक और अंतर्राष्ट्रीय पदक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Sep 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड की युवा शटलर कुहू गर्ग ने अपने शानदार खेल के दम पर अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का एक पदक पक्का कर लिया है। कुहू गर्ग ने अंडर-19 मिक्स डबल्स में अपने जोड़ीदार केरल के एमआर अर्जुन के साथ मिलकर योनेक्स बेल्जियन जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के नए खेल पैटर्न के आधार पर बेल्जियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल में कुहू गर्ग व एमआर अर्जुन का सामना स्कॉटलैंड एडम हाल और जूली एमसी फेरसन से हुआ।
विज्ञापन
कुहू और अर्जुन ने शुरुआती दो सेट 11-7, 11-9 से अपने नाम किए। इसके बाद कड़े मुकाबले में एडम और जूली 10-11, 8-11 से बराबरी पर आ गए। आखिरी सेट में कुहू और अर्जुन ने लय में आकर 11-8 से सेट जीत फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में उन्होंने पोलैंड की पावेल स्मीलोवस्की व मेग्डालेना स्विरजनस्का को 11-7, 11-9, 11-3 से हराया था।
विज्ञापन