{"_id":"9665c83161f011c39beca9fe1792d395","slug":"kuhu-garg-qualify-for-quarter-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल्स में कुहू की दोहरी जीत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
डबल्स में कुहू की दोहरी जीत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 08 Aug 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग प्राइजमनी बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने अंडर-19 युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं अंडर-19 मिक्स डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं हैं।
विज्ञापन
अंडर-19 डबल्स और मिक्स डबल्स में जीत
परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल स्थित बैडमिंटन हॉल में शनिवार को बालिका युगल और मिक्स डबल्स के मुकाबले खेले गए। अंडर-19 बालिका युगल वर्ग में उत्तराखंड की कुहू गर्ग और एयर इंडिया की श्रेयांशी परदेसी की जोड़ी ने गुजरात की मैत्री खत्री-अनघ मोघे को 21-12, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
अंडर-19 मिक्स डबल्स में उत्तराखंड की कुहू गर्ग और केरल के एमआर अर्जुन की जोड़ी ने उत्तराखंड के व्योम चौहान- अनुष्का वर्मा को 21-8, 21-6 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन
उन्नति, हिमांशी और अक्षिता भी जीतीं
वहीं अंडर-19 बालिका युगल वर्ग में उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट और आकृति की जोड़ी को केरल की अश्वनी भट्ट-मिथुला ने 21-7, 21-17, उत्तराखंड की हिमांशी रावत और अक्षिता भंडारी की जोड़ी को महाराष्ट्र की करिश्मा वाडेकर-जेके मालविका ने 21-9, 21-16 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।
अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में एयर इंडिया की कनिका कनवाल ने दिल्ली की रिया खत्री को 21-12, 21-6 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।