फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kuhu garg makes history in india open super series.

इंडिया ओपन में उत्तराखंड की कुहू ने रचा इतिहास

Wed, 25 Mar 2015 08:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Mar 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
kuhu garg makes history in india open super series.

उत्तराखंड की बैडमिंटन खिलाड़ी कुहू गर्ग ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन चैंपियनशिप के एकल वर्ग के मुख्य दौर में जगह बनाकर इतिहास रचा है। टॉप-32 में शामिल होने के बाद कुहू का सामना दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों से होगा।

विज्ञापन


जापान की खिलाड़ी से पहला मैच
इसकी शुरूआत बुधवार से हो जाएगी। कुहू का पहला सामना टूर्नामेंट की पांचवीं सीड और विश्व में 18वें नंबर की खिलाड़ी जापान की मीनात्सू मितानी से होगा।

नई दिल्ली में मंगलवार को योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन सुपर सीरीज की क्वालीफाइंग मुकाबलों के साथ शुरुआत हुई। इसमें कैरोलिन मारीन, साइना नेहवाल सहित विश्व के कई शीर्ष खिलाड़ी खेल रहे हैं।
विज्ञापन


क्वालीफाइंग में भारत की खिलाड़ी को हराया
पहले क्वालीफाइंग मुकाबले में साढ़े 16 साल की कुहू गर्ग का मुकाबला भारत की ही सीनियर खिलाड़ी डालसा गौतम से हुआ। पहले सेट में कुहू 5-1 से आगे बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन डालसा गौतम को चोट के कारण बीच में ही खेल छोड़ना पड़ा और कुहू को बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे क्वालीफाइंग मैच में कुहू गर्ग ने भारत की ही ललिता दहिया को 21-13, 21-17 से हराकर मुख्य दौर में जगह बनाई। उत्तराखंड की कुहू गर्ग अभी जूनियर वर्ग की खिलाड़ी हैं। वह बीते साल स्विस ओपन में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।


चुनौती से घबराई नहीं हैं...
‘अमर उजाला’ से फोन पर बातचीत में कुहू ने सुपर सीरीज के मुख्य दौर में जगह बनाने पर खुशी जताते हुए कहा कि विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के बीच खेलने से उत्साह बढ़ा है। कुहू ने कहा कि बुधवार को उनका मुकाबला टूर्नामेंट की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से है, वह इससे घबराई नहीं हैं, इस चुनौती का वह डट कर सामना करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed