फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kuhu garg and chirag sen got selection.

उत्तराखंड के कुहू, चिराग अब दुनिया को दिखाएंगे दम

Sat, 07 Feb 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Feb 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
kuhu garg and chirag sen got selection.

बैडमिंटन में देश को अपना दम दिखा चुके उत्तराखंड के कुहू और चिराग अब दुनिया के सामने अपनी मेधा साबित करेंगे। उत्तराखंड के इन खिलाड़ियों का चयन डच जूनियर इंटरनेशनल और जर्मन जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन के लिए हुआ है। बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इंडिया (बाई) ने इसकी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


सिंगल और डबल्स में हुआ चयन
चिराग का चयन ब्वायज सिंगल्स के लिए, जबकि कुहू गर्ग को गर्ल्स डबल्स/मिक्स्ड डबल्स टीम के लिए चुना गया है। इस वक्त कुहू उत्तराखंड की ही तरफ से, जबकि चिराग एयर इंडिया (एआई) के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन


डच जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन आने वाली 25 फरवरी से एक मार्च तक नीदरलैंड में होना है, जबकि जर्मन जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन का आयोजन आने वाली 5 से 8 मार्च तक बर्लिन में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित टीम पर लगी मुहर
बाई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इसी तीन फरवरी को बैडमिंटन के ब्वायज सिंगल्स, ब्वायज डबल्स/मिक्स्ड डबल्स, गर्ल्स सिंगल्स और गर्ल्स डबल्स/मिक्स्ड डबल्स वर्गों की 23 सदस्यीय संभावित टीम पर मुहर लगी है। खिलाड़ियों की इन टीमों के साथ बतौर कोच सुधाकर, सुधीर, मारन और अनिल को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed