फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kuhu garg and arjun won gold in badminton.

कुहू गर्ग ने बेल्जियम में दिलाया देश को स्वर्ण

Mon, 22 Sep 2014 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Sep 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
 kuhu garg and arjun won gold in badminton.

उत्तराखंड की युवा शटलर कुहू गर्ग ने बेल्जियम में बैडमिंटन के मिक्स्ड डबल्स में पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर देश झंडा बुलंद किया है।

विज्ञापन


कुहू ने अपने जोड़ीदार केरल के एमआर अर्जुन के साथ मिलकर जर्मनी की जोड़ी बजर्रने गेस व ली युवोनी को पांच सेट के मुकाबले में शिकस्त दी। दोनों इस जीत के साथ देश को एक स्वर्ण पदक दिलाने में कामयाब रहे। उत्तराखंड की कुहू का यह विदेश में पहला स्वर्ण है। कुहू की जीत से उत्रराखंड स्टेट बैडमिंटन में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


वहीं, इसी महीने ओलंपिक 2020 के लिए चुने गए उत्तराखंड के ही लक्ष्य सेन ने भी इंग्लैंड में अंडर-19 विंबल्डन के एकल वर्ग का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया

 kuhu garg and arjun won gold in badminton.

बेल्जियम में आयोजित योनेक्स बेल्जियन जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में रविवार को कुहू गर्ग और एमआर अर्जुन की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी का खिताबी मुकाबला जर्मनी की बजर्रने गेस व ली युवोनी की जोड़ी के साथ हुआ।

इंटरनेशनल बैडमिंटन फेडरेशन के नए पैटर्न पर आधारित पांच सेट के मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने जर्मनी जोड़ी को टिकने का मौका नहीं दिया। 11-7, 11-7 और 11-10 के अंतर से सीधे सेट में जीत दर्ज कर विदेश में पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया।

उत्तरांचल स्टेट बैटमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि फाइनल तक पहुंचने से पहले भारतीय जोड़ी ने तुर्किस्तान, जर्मनी, बेल्जियम, पोलैंड और स्कॉटलैंड की जोड़ियों को शिकस्त दी थी।

एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी और कोच डीके सेन ने दोनों खिलाड़ियों की कामयाबी पर खुशी जताते हुए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed