{"_id":"6b9a01a1b18652bd1afe69d8dbbafd30","slug":"kuhoo-garg-and-chirag-in-asian-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन चैंपियनशिप में चिराग और कुहू दिखाएंगे दम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
एशियन चैंपियनशिप में चिराग और कुहू दिखाएंगे दम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में एक बार फिर उत्तराखंड की कुहू गर्ग और चिराग सेन अपना दम दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ियों का चयन लगातार तीसरे साल भारतीय टीम में किया गया है। बैंकॉक (थाईलैंड) में 28 जून से 8 जुलाई तक एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित होगी। चैंपियनशिप में चिराग सेन अंडर-19 एकल वर्ग की स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कुहू गर्ग डबल्स और मिक्स डबल्स स्पर्धा में भारतीय चुनौती पेश करेंगी। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी बीते तीन साल से भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं और एशियन चैंपियनशिप में दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि चिराग सेन की अंडर-19 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15वीं रैंक है। कुहू गर्ग की राष्ट्रीय स्तर पर मिश्रित युगल में पहली, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकल में 46वीं, युगल में 16वीं और मिश्रित युगल में 19वीं रैंक है।
विज्ञापन