{"_id":"d985a56f06912e31744a28c56a2598db","slug":"kotdwar-reached-in-state-football-championship-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ को हरा कोटद्वार पहुंचा फाइनल में, गगवाड़ा भी जीता","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मेरठ को हरा कोटद्वार पहुंचा फाइनल में, गगवाड़ा भी जीता
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Thu, 21 Jan 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी के कोट ब्लॉक में चल रही राज्य स्तरीय शीतकालीन फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में यूनाइटेड कोटद्वार ने सीडीएफससी मेरठ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि क्षेत्रीय प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में गगवाड़ा ने खोला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज कोट के मैदान में सीतोंस्यूं क्रीडा समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख फते सिह चौहान ने किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि पौड़ी परिसर के डॉ. प्रभाकर बड़ोनी, डांडा नागराजा मंदिर समिति के अध्यक्ष शशिकांत चमोली थे।
विज्ञापन
इस मैच में यूनाइटेड क्लब कोटद्वार ने सीडीएफसी मेरठ को चार गोल से पराजित किया। कोटद्वार की ओर दीपक ने दो, रोहित और राहुल ने एक-एक गोल किया। जबकि मेरठ की टीम खाता तक नहीं खोल पाई।
विज्ञापन
गगवाडा ने खोला को हराया
क्षेत्रीय प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रेखा देवी ने किया। इस मैच में गगवाड़ा ने खोला को चार गोल से पराजित किया। विजेता टीम की ओर संतोष ने दो, प्रदीप और राहुल ने एक-एक गोल किया।
सीतोंस्यूं क्रीडा समिति के अध्यक्ष सुनील लिंगवाल ने बताया कि शुक्रवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल रुड़की और लैंसडौन के बीच था क्षेत्रीय प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल ननकोट और कोट के बीच होगा।