फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know the Benefits of Vollyball

वॉलीबाल की ये खूबियां नहीं जानते होंगे आप

Thu, 16 Oct 2014 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Oct 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
Know the Benefits of Vollyball

फिटनेस, स्पीड और बाजुओं की ताकत के बलबूते वॉलीबाल में विजेता बना जा सकता है। ट्राइसिटी में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस खेल के बलबूते देश ही नहीं विदेश में अपनी पहचान बनाई है। अगर आप युवा हैं तो इस खेल को कैरियर के रूप में चुन सकते हैं।

विज्ञापन


शहर में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर
सिटी ब्यूटीफल में वॉलीबाल केलिए बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है। इनमें सेक्टर 7, 42,46 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में वॉलीबाल केकोर्ट हैं। इसके साथ ही कई स्कूलों में वॉलीबाल कोर्ट बने हुए हैं। जहां पर रोजाना युवा घंटों पसीना बहाते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


दो तरह के कोर्ट
वॉलीबाल में सिडर और रेतीले दो तरह के कोर्ट शहर में हैं। यह कोर्ट 18 गुणा 9 केहोते है।

शहर के खिलाड़ी
कई खिलाड़ियों ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचे हैं। इनमें गुरिंदर सिंह, लव कुमार लड़कियों में पूनम और बलविंदर कौर शामिल हैं।

खेल के यह हैं नियम
हर टीम में 12 खिलाड़ी होते है। मैच के दौरान दोनों ओर से 6-6 खिलाड़ी ही खेलते है। मैच बेस्ट ऑफ 5 राउंड होते हैं। अधिक राउंड जीतने वाली टीम विजेता बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है फीस
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इस खेल में नॉन स्टूडेंट को सलभर के 400 रुपये स्टूडेंट के लिए 200 रुपये देने होते हैं।

खिलाड़ियों के लिए टिप्स
वॉलीबाल कोच डॉ. सुरेश केअनुसार इस खेल में लंबाई के  साथ बाजुओं में पावर होनी चाहिए। इसकेबदौलत खिलाड़ी आगे बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed