फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know Important Things about Golf

गोल्फ से जुड़ी अहम बातें नहीं जानते होंगे आप

Wed, 06 Aug 2014 01:40 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Aug 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
Know Important Things about Golf

सिटी में गोल्फ के लिए सबसे बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है। इनमें चंडीगढ़ गोल्फ क्लब और चंडीगढ़ गोल्फ रेंज शामिल है। जहां रोजाना कई युवा, एमेच्योर, क्लब मेंबर रोजाना घंटों अभ्यास करते हैं। यहां पर कुछ युवा सीखने के लिए, कई खिलाड़ी टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए तो कई खुद को फिट रखने के लिए गोल्फ खेलते हैं।

विज्ञापन


दो तरह के गोल्फ कोर्स

गोल्फ कोर्स दो तरह के होते हैं। पहला 18 होल का और दूसरा 9 होल का होता है। हर होल की दूरी 400 से 500 गज के बीच होती है। इममें 18 होल का खेल खत्म करने में करीब 4 घंटे 15 मिनट लगते हैं। वहीं, 9 होल का इससे आधे समय में पूरा करना होता है।
विज्ञापन


कैसे खेला जाता गोल्फ

टी-ऑफ (गेम शुरू करने का प्वाइंट) से पहले शॉट से गेम शुरू होता है। गोल्फ में जितने कम स्ट्रोक में आप गेंद को होल में डालेंगे, जीत उतनी आपके नजदीक होगी। साथ ही हर होल के अंक आपके स्कोर में जुड़ते जाते हैं। अंत में इन्हीं अंकों के आधार पर आप विजेता बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां खेला जाता है गोल्फ
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब ट्राइसिटी का सबसे बडे़ क्लब में शुमार है। सेक्टर-6 स्थित इस क्लब में 18 होल का गोल्फ कोर्स है। यहां पर प्रोफेशनल टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाते हैं। साथ ही क्लब मेंबर भी खेलते है। वहीं, बच्चों के लिए सीखने के लिए प्रैक्टिस एरिया भी बनाया गया है।

चंडीगढ़ गोल्फ रेंज
गोल्फ सीखने के लिए लेक के पीछे सेक्टर-6 स्थित चंडीगढ़ गोल्फ रेंज (सीजीए) है। यह गोल्फ सीखने का बेहतरीन सेंटर है। इसमें लॉन्ग शॉट्स ड्राइव लगाने की ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही पटिंग ग्रीन, चिपिंग का अभ्यास भी कराया जाता है। पटिंग में 40-50 यार्ड की दूरी से गेंद को होल में डालने की ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं, चिपिंग में छोटा शॉट्स लगाने की प्रैक्टिस कराई जाती है।


किट पर कितना खर्च

खिलाड़ियों के लिए 14 क्लब (गोल्फ स्टिक) की किट 25 हजार से शुरू होती है, जबकि जूनियर के लिए 5 और 10 क्लब (गोल्फ स्टिक) की किट 12 हजार से शुरू होती है।

50 रुपये रोज देकर आप भी खेल सकते हैं
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में नॉन मेंबर भी खेल सकते हैं। वह 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रैक्टिस रेंज में अभ्यास कर सकते है। क्लब से 30 रुपये की 50 गेंद भी अभ्यास केलिए मिल जाती है। वहीं, गोल्फ कोर्स पर खेलने के लिए 500 रुपये प्रतिदिन अदा करने होंगे बशर्ते वह गोल्फ खेलना जानता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed