फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kings XI punjab Match in Champions League

'नॉर्दर्न नाइट्स के खिलाफ टीम पूरी तरह तैयार'

Fri, 26 Sep 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Sep 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
Kings XI punjab Match in Champions League

चैंपियंस लीग में किंग्स इलेवन पंजाब व नॉर्दर्न नाइट्स के बीच मुकाबला पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए किंग्स की टीम पूरी तरह से तैयार है। यह कहना पंजाब किंग्स इलेवन के कप्तान जॉर्ज बेली का है।

विज्ञापन


पीसीए में प्रेसवार्ता के दौरान बेली ने कहा कि टीम के टॉप आर्डर के बल्लेबाजों को तेज शुरुआत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गेंदबाज अपना काम सही प्रकार से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नॉर्दर्न नाइट्स एक बेहतरीन टीम है। उसको हल्के में नहीं लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

मुकाबले में जीत की जरूरत

Kings XI punjab Match in Champions League

नॉर्दर्न नाइट्स के खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस का कहना है कि पिछला मैच हमारे लिए अच्छा नहीं रहा था, लेकिन अब हम उससे आगे निकलकर खेलना चाहते हैं। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण मुकाबला है यदि हम जीतेंगे तभी आगे जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब एक अच्छी टीम है। यहां मुकाबला काफी कड़ा रहने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां की पिचों पर खेलने का अनुभव है। इसलिए हमें यहां खेलने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

टीमों ने बहाया पसीना

शुक्रवार को होने वाले मैच की तैयारी के लिए वीरवार को खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। किंग्स इलेवन पंजाब, नॉर्दर्न नाइट्स, केप कोबराज, बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीमों ने पीसीए में सुबह और शाम प्रैक्टिस की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed