फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kings XI Punjab Coach and Captain Media Intraction

टीम सिलेक्शन पर ये बोले किंग्स XI के कोच, कप्तान

Tue, 16 Sep 2014 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 Sep 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
Kings XI Punjab Coach and Captain Media Intraction

चैंपियंस लीग शुरू होने में दो दिन का समय ही बचा है और अभी तक पंजाब किंग्स इलेवन के गेंदबाज मिचेल जॉनसन के खेलने पर आशंका बनी हुई है। वहीं टीम के कोच संजय बांगड़ को पूरी उम्मीद है कि जॉनसन जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन


सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांगड़ ने कहा कि जॉनसन के संबंध में उन्हें आस्ट्रेलिया से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। टीम में कई युवा तेज गेंदबाज हैं जो मौका मिलने पर जॉनसन की कमी पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जॉनसन इंजरी से जूझ रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जॉर्ज बैली ने सहवाग को मैच विनर खिलाड़ी बताया। उनके अनुसार सहवाग में हारी बाजी को जीतने की क्षमता है और उनसे टीम को बेहतरीन स्टार्ट मिलने की हमेशा से उम्मीद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका अपना ही अंदाज है। खेलते समय उन पर कोई दबाव नही रहता। मुझे उम्मीद है कि वे शुरुआती मैचों में टीम को बेहतरीन  शुरूआत देने में कामयाब रहेंगे।

आईपीएल के प्रदर्शन को जारी रखने का रहेगा प्रयास

Kings XI Punjab Coach and Captain Media Intraction

जॉर्ज बैली ने बताया कि इस आईपीएल सीजन में टीम का बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। हम वैसा ही प्रदर्शन चैंपियंस लीग में भी जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे।

होम ग्राउंड का मिल सकता है फायदा:
किंग्स इलेवन का चैंपियंस लीग का पहला मुकाबला पीसीए में 18 सितंबर को हॉबर्ट हरिकेन्स के साथ होगा। बैली ने कहा कि अपने होम ग्राउंड पर घरेलू दर्शकों के सर्मथन का हमेशा से ही फायदा मिलता है।

यहां मिलेंगे मैचों के टिकट

Kings XI Punjab Coach and Captain Media Intraction

चैंपियंस लीग टी-20 के मुकाबले पीसीए स्टेडियम मोहाली में 18 से 28 सितंबर तक खेले जाएंगे। इनके लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।

यहां मिलेगी टिकटें
पीसीए के गेट नंबर 4 और 14 पर
-कैफे कॉफी डे, सेक्टर 36 डी और 35 सी में

ये हैं टिकटों के दाम

Kings XI Punjab Coach and Captain Media Intraction

मेंबर ब्लाक-----------------100 रुपये
चेयर ब्लाक-----------------200 रुपये
चेयर ब्लाक 1---------------200 रुपये
नार्थ चेयर ब्लाक 1----------300 रुपये
नार्थ चेयर ब्लाक 2----------300 रु पये
वीआईपी ब्लाक-------------300 रुपये
नार्थ पवेलियन लेवल 1------750 रुपये
नार्थ पवेलियन लेवल 2-------750 रुपये
नार्थ पवेलियन लेवल 3-------750 रुपये
पवेलियन टेरेस-------------1,000 रुपये
कारपोरेट बॉक्स लेवल 1 बॉक्स 9--6,250 रुपये
कारपोरेट बॉक्स लेवल 2 बॉक्स 3----------6,250 रुपये
कारपोरेट बॉक्स लेवल 2 बॉक्स 4----------6,250 रुपये
कारपोरेट बॉक्स लेवल 2 बॉक्स 5----------6,250 रुपये
15. कारपोरेट बॉक्स लेवल 2 बॉक्स 6----------6,250 रुपये

ये है चैम्पियन्स लीग का शेड्यूल

Kings XI Punjab Coach and Captain Media Intraction

18 सितंबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम हॉबर्ट हरिकेन्स, शाम 8 बजे

20 सितंबर डालफिंस बनाम पर्थ स्क्रेचर्स, शाम 4 बजे
-  किंग्स इलेवन पंजाब बनाम डबल्यूआईसीबी, शाम 8 बजे

26 सितंबर केप कोबराज बनाम डबल्यूआईसीबी, शाम 4 बजे
- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम क्यू 2,  शाम 8 बजे

28 सितंबर हॉबर्ट हरिकेन्स बनाम डबल्यूआईसीबी, शाम 4 बजे
- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम केप कोबराज, शाम 8 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed