फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kings eleven trail in uttarakhand.

किंग्स इलेवन के ट्रायल में पहुंचे 150 क्रिकेटर

Fri, 06 Feb 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Feb 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
kings eleven trail in uttarakhand.

किंग्स इलेवन के ट्रायल के लिए गुरुवार को राजधानी देहरादून में 150 क्रिकेटर पहुंचे। खालसा क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर आयोजित कैंप में बीसीसीआई के लेवल-1 कोच रोहित कालिया ने ट्रायल लिए।

विज्ञापन


आखिरी चरण के लिए होगा 100 खिलाड़ियों का चयन
देश के 10 राज्यों में ट्रायल लिए जा रहे हैं। देश से 32 खिलाड़ियों का चयन होना है। उत्तराखंड के तीन और शहरों में ट्रायल होगा। आयोजक पंकज पुरोहित ने बताया कि चयन ट्रायल तीन चरण में संपन्न होंगे। पहले चरण में पांच सौ खिलाड़ी और आखिरी चरण के लिए 100 खिलाड़ियों का चयन होगा, जिनमें से 32 प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों का फाइनल चयन किंग्स इलेवन पंजाब के कोच संजय बांगर करेंगे। प्रतियोगिता मार्च के दूसरे सप्ताह में मोहाली में आयोजित की जाएगी। जिसमें आईपीएल की मुख्य टीम के खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट में किया गया प्रदर्शन खिलाड़ियों को किंग्स इलेवन पंजाब में जगह दिला सकता है। मौके पर उत्तराखंड यूथ ट्वंटी-20 क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमित अग्रवाल, देवेन्द्र सिंह नेगी, जावेद बट्ट, इकराम अली आदि मौजूद रहे।

यूं हैं स्थान और ट्रायल की तिथि
एनआईटी, श्रीनगर-8, 9 फरवरी
आरआईटी, रुड़की-10, 11 फरवरी
यूनिटी स्कूल, रुद्रपुर-17, 18 फरवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed