फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Khukhri and wills youth in football final.

खुखरी और विल्स यूथ के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Mon, 11 Jan 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Khukhri and wills youth in football final.

श्री गुरुरामराय इंटर कॉलेज नेहरुग्राम में चल रहे वीर खड़क बहादुर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खुखरी व विल्स यूथ क्लब के बीच बुधवार को होगा। सोमवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में खुखरी ने जहां चंद्रबनी को 2-0 से पटखनी दी वहीं विल्स यूथ ने अक्रांता को 1-0 से पछाड़ कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन


सोमवार को वीर खड़क बहादुर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मैच खुखरी क्लब व चंद्रबनी क्लब के बीच हुआ। पहले हाफ में दोनों ओर से एक भी गोल नहीं हो पाया।
विज्ञापन


खुखरी के प्रद्युम्न ने किए दो गोल
दूसरे हाफ में खुखरी के प्रधुमभन ने 55वें व 69वें मिनट में दो गोल दाग कर अपनी टीम को जीत की ओर पहुंचा दिया। इसके बाद दोनों ओर से खूब माथापच्ची हुई लेकिन एक भी गोल दोनों ओर से नहीं हुआ। चंद्रबनी क्लब पूरे 90 मिनट तक अपना खाता तक नहीं खोल पाई और खुखरी क्लब की फाइनल की राह आसान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपुल के गोल से जीता विल्स यूथ
वहीं दूसरा मुकाबला विल्स यूथ और अक्रांता क्लब के बीच हुआ। इस मैच में भी पहले हाफ में एक भी गोल दोनों ओर से नहीं हो पाया। 60 वें मिनट में विल्स यूथ के विपुल थापा ने एक निर्णायक गोल दाग दिया। इसके बाद दोनों ओर से एक भी गोल नहीं हो पाया और विल्स यूथ फाइनल में पहुंच गया। टूर्नामेंट का फाइनल 13 जनवरी को होगा। दोनों मैच में कैलाश जोशी, धर्मेंद्र नेगी, पुष्कर गुसांई, सुरेश ने रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed