फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khudda Ali Sher won Kabaddi Cup

खूड्डा अली शेर ने जीता कबड्डी कप

Tue, 07 Jan 2014 11:06 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jan 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
Khudda Ali Sher won Kabaddi Cup

पंजाब, हरियाणा से आई कबड्डी की दो दर्जन टीमों को पछाड़ते हुए चंडीगढ़ के गांव खुड्डा अली शेर की टीम ने टूर्नामेंट जीत लिया।

विज्ञापन


उसे बतौर इनाम 51 हजार रुपये मिले। माता राज कौर सोशल कल्चर एंड स्पोर्ट्स क्लब मनीमाजरा द्वारा मंगलवार को मनीमाजरा में कबड्डी का आयोजन किया गया था।

फायर स्टेशन ऑफिस मनीमाजरा और बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के सामने मैदान में हुए इस कबड्डी कप में पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ के गांवों की दो दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया था।

इनमें पहला स्थान गांव खुड्डा अली शेर ने हासिल किया, जबकि दूसरा स्थान पंजाब के मोहाली जिला के गांव बदाना का रहा, जिसे इनाम में 41 हजार रुपये मिले। क्लब के महासचिव अंतरजोत ने बताया कि बजहेड़ी गांव के सन्नी बेस्ट जफ्फी और समाना गांव के बन्नी बेस्ट राइडर रहे।
विज्ञापन


दोनों को सोने की अंगूठी देकर सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान और कबड्डी कप के आयोजक मनिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि टूर्नामेंट में पंजाब के लुधियाना तक के गांव और हरियाणा के हिसार तक के गांव की टीमों भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शाम को पंजाबी सिंगर सुरेंद्र छिंदा भी अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। वहीं भाजपा नेता बलजीत सिंह ढिल्लो का कहना कि माता राज कौर कल्चर एंड स्पोर्ट्स क्लब ने मनीमाजरा में यह टूर्नामेंट करवा कर युवाओं को प्रेरित किया।


टूर्नामेंट के सफल आयोजन में क्लब के प्रधान भूपिंदर सिंह, चेयरमैन अवतार सिंह ढिल्लो, जरनल सेक्रेटरी अंतरजोत सिंह, जगविंदर सिंह, गुरमीत सिंह का अहम योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed