फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kaushal and rasika won badminton championship.

कौशल ने मेंस पर जमाया कब्जा, रसिका वुमेंस चैंपियन

Sat, 01 Aug 2015 03:46 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
kaushal and rasika won badminton championship.
आल इंडिया अंतर संस्थान बैडमिंटन प्रतियोगिता में एयरपोर्ट अथॉरिटी के कौशल धर्मामेर ने मेंस सिंगल्स मुकाबले में एयरपोर्ट के ही प्रतुल जोशी को हराकर खिताब जीता। वुमेंस सिंगल्स की विजेता एयरपोर्ट की रसिका राजे रहीं। उन्होंने फाइनल मुकाबले में एयरपोर्ट की ही जेके माल्विका को शिकस्त दी।
विज्ञापन


मेंस डबल में इनका जलवा

परेड ग्राउंड स्थित स्पोर्ट्स कांपलेक्स में चल रहे मेंस डबल्स के फाइनल में एयरपोर्ट के चिराग सेट्टी और कौशल धर्मामेर की जोड़ी ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अलविन फ्रांसिस और मयंक बहल को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


डबल्स में माल्विका और प्राजकता ने जीता खिताब
वहीं वुमेंस डबल्स का खिताब एयरपोर्ट की जेके माल्विका और प्राजकता सावंत की जोड़ी ने जीता। फाइनल में इस जोड़ी ने एलआईसी की लिनिमोल और वरदा की जोड़ी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिक्स डबल्स फाइनल में एलआईसी के सिद्धार्थ और श्रद्धा की जोड़ी ने एआईए के चिराग सेट्टी और जेके माल्विका की जोड़ी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed