फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   karate championship in haridwar.

कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा को नौ गोल्ड

Sun, 19 Oct 2014 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 19 Oct 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
karate championship in haridwar.

नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा ने नौ, राजस्थान ने तीन और दिल्ली ने दो गोल्ड मेडल जीते। प्रतियोगिता में 250 युवा भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप 20 अक्तूबर तक चलेगी।

विज्ञापन


हरिद्वार के यादव धर्मशाला में आल इंडिया कराटे फेडरेशन की ओर से नार्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है। शनिवार को 20 किलोग्राम भार वर्ग के पूल ए में राजस्थान के पार्थ शर्मा ने गोल्ड, हरियाणा के जतिन ने सिल्वर और दिल्ली के जॉन ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


35 किग्रा वर्ग के चैंपियन
पूल बी में हरियाणा के उज्ज्वल ने गोल्ड, हरियाणा के जय ने सिल्वर, राजस्थान के मऊ ने कांस्य पर कब्जा जमाया। 35 किलोग्राम भार वर्ग के पूल ए में हरियाणा के तुषार को गोल्ड और माइकल ने सिल्वर प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के तुषार को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। पूल बी में दिल्ली के विकास ने गोल्ड, हरियाणा के विक्रांत ने सिल्वर और विवेक ने कांस्य हासिल किया।

50 किग्रा वर्ग में ये बने विजेता
50 किलोग्राम भार वर्ग के पूल ए में हरियाणा के दीपक ने गोल्ड, दिल्ली के अपूर्व ने सिल्वर, हरियाणा के सन्नी ने कांस्य प्राप्त करने में सफलता पाई। इसके अलावा 25, 30 40 और 45 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले कराए गए।


फेडरेशन अध्यक्ष रजनीश चौधरी ने बताया कि 20 अक्तूबर को प्रतियोगिता समापन पर विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर प्रबंधक पवन यादव, दिनेश यादव, सुरेश जून, विकास तंवर, मोहित श्रीवास्तव, हरीश सिरधाना, मन्नू चौहान, गोविंद खत्री, रजत जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed