{"_id":"c8e64cec26f75fefbf9bd3503796b0ea","slug":"junior-women-s-cricket-team-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर वुमन क्रिकेट में जीएमएसएसएस-56 जीती","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जूनियर वुमन क्रिकेट में जीएमएसएसएस-56 जीती
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Nov 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित केदारनाथ मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे जूनियर स्टेट क्रिकेट वुमन टूनामेंट में जीएमएसएसएस-56 क्लब की टीम ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-49 की टीम को 60 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
जीएमएसएसएस-56 की टीम ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाए। काजल ने तीस रन, जबकि अनीता ने दस रन बनाए।
विज्ञापन
अर्शदीप ने चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया। प्रभसिमरन ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
जवाब में रेयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-49 की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 78 रन बना सकी। अर्शदीप ने पंद्रह रन बनाए, महक ने दस रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
बता दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ वुमन क्रिकेट एसोसिएशन कर रही है।