{"_id":"a403f8fffb76513f7b4114e16a5297d9","slug":"junior-live-wire-coaching-center-wins-cricket-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर लाइव वायर कोचिंग सेंटर ने जीती क्रिकेट की ट्रॉफी","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जूनियर लाइव वायर कोचिंग सेंटर ने जीती क्रिकेट की ट्रॉफी
Updated Sat, 08 Feb 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
जूनियर लाइव वायर ने सीनियर लाइव वायर कोचिंग सेंटर को आठ विकेट से हराकर हॉलीडे क्रिकेट लीग टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती। टूर्नामेंट का फाइनल दिव्य पब्लिक स्कूल सेक्टर-44 के क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया।
विज्ञापन
शनिवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीनियर टीम ने निधार्रित 20 ओवर में चार विकेट पर 104 रन बनाए।
नितिन ने 54 और अभिषेक 18 रन का योगदान दिया। जूनियर की ओर से कार्तिक शर्मा ने 38 रन देकर दो, सिद्दार्थ और शुभम यादव एक-एक विकेट चटकाए। जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर की टीम ने 17 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाकर मैच और ट्रॉफी जीती। सिद्दार्थ ने 38, एआर लूथरा ने 36 रन बनाए।
विज्ञापन