फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   junior baseball championship semifinal.

बेसबालः यूपी को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा उत्तराखंड

Sat, 20 Sep 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Sep 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
junior baseball championship semifinal.

13वीं लिटिल लीग नेशनल बेसबाल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। रेंजर्स ग्राउंड में शनिवार को उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश को 8-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


उत्तराखंड के रोहित, निशांत, अमन, अनिकेत, राज, धीरज, नंदकिशोर और सुमित ने 1-1 रन बनाया। दूसरे मैच में चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 4-3 से हराया। चंडीगढ़ के सूरज ने 2, करन व सूरज ने 1-1 रन बनाया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के उदित, निशांत व राज ने 1-1 मैच जीता। दिन के तीसरे मैच में दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 1-0 से हराया। दिल्ली के योगेंद्र ने 1 रन बनाया। वहीं चंडीगढ़ ने महाराष्ट्र को 1-0 से शिकस्त दी। चंडीगढ़ के करन ने एकमात्र रन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 7-0 से हराया। हरियाणा के भारत, अखिल, गौरव, सूरज, आकाश, पंकज, सौरभ ने 1-1 रन बनाया। छठे मैच में चंडीगढ़ ने छत्तीसगढ़ को 7-1 से शिकस्त दी।

चंडीगढ़ के सूरज, करन, विजय, शुभम, गौतम, दीपक, सूरज ने 1-1 रन बनाए। छत्तीसगढ़ के भुवन की एकमात्र रन बना सके। वहीं हरियाणा ने लीग मैच में हिमाचल प्रदेश को 7-0 से हराया।

हरियाणा के भारत, अखिल, गौरव, सूरज, आकाश, पंकज, तुषार ने 01-01 रन बनाए। सातवें व अंतिम मैच में महाराष्ट्र ने दिल्ली को 1-0 से हराया। महाराष्ट्र के संकेत ने एकमात्र रन बनाया।

कुहू का एक और अंतर्राष्ट्रीय पदक पक्का

junior baseball championship semifinal.

उत्तराखंड की युवा शटलर कुहू गर्ग ने अपने शानदार खेल के दम पर अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का एक पदक पक्का कर लिया है। कुहू गर्ग ने अंडर-19 मिक्स डबल्स में अपने जोड़ीदार केरल के एमआर अर्जुन के साथ मिलकर योनेक्स बेल्जियन जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के नए खेल पैटर्न के आधार पर बेल्जियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल में कुहू गर्ग व एमआर अर्जुन का सामना स्कॉटलैंड एडम हाल और जूली एमसी फेरसन से हुआ।

कुहू और अर्जुन ने शुरुआती दो सेट 11-7, 11-9 से अपने नाम किए। इसके बाद कड़े मुकाबले में एडम और जूली 10-11, 8-11 से बराबरी पर आ गए।

आखिरी सेट में कुहू और अर्जुन ने लय में आकर 11-8 से सेट जीत फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में उन्होंने पोलैंड की पावेल स्मीलोवस्की व मेग्डालेना स्विरजनस्का को 11-7, 11-9, 11-3 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed