फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Junior Badminton Championship

बैडमिंटन चैंपियनशिपः राहुल और वरूषाली बने चैम्प

Sat, 01 Mar 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Mar 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
Junior Badminton Championship
कृष्णा खेतान आल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में आंध्र प्रदेश के राहुल यादव लड़कों के वर्ग में और वरूषाली लड़कियों के वर्ग में चैंपियन बने।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी के बैडमिंटन हॉल में फाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कों के अंडर-17 वर्ग के फाइनल में आंध्र प्रदेश के राहुल यादव ने आंध्र प्रदेश के एम कनिष्क को 8-21, 21-8, 21-16 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


इससे पहले सेमीफाइनल में राहुल ने आंध्र प्रदेश के ही सिरील वर्मा को शिकस्त दी। वहीं एम कनिष्क वेस्ट बंगाल के अर्पित दासगुप्त को हराकर फाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लड़कियों के अंडर-17 वर्ग के फाइनल में आंध्र प्रदेश की वरूषाली ने कर्नाटक की महिमा अग्रवाल को 16-21, 21-14, 21-17 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में वरूषाली आंध्र प्रदेश की उतेजिता रॉव को और महिमा अग्रवाल आंध्र प्रदेश की संतोषी को हराकर फाइनल में पहुंचीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed