फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   junior badminton championship

शुभांगी, आन्या के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Tue, 01 Apr 2014 05:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Apr 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
junior badminton championship

धर्म सिंह रावत मेमोरियल मिनी सब जूनियर एवं जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-10 वर्ग में शुभांगी और आन्या के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

विज्ञापन


वहीं, अंडर-13 में स्निग्धा, हर्षिता, इशिता अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहीं।

विदिका को हराया
पवेलियन ग्राउंड के बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में रविवार की सुबह बालिका अंडर-10 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें शुभांगी ने विदिका को 21-10, 21-9 और आन्या ने मरियम को 21-5, 21-9 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


अंडर-13 युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में स्निग्धा व रक्षिता ने राधिका व रोशनी को 21-5, 21-7, हर्षिता व सुभांगी ने प्रांचल व रेनी को 21-11, 21-12 और इशिता व स्वाती ने प्रिया व समृद्धि को 21-18, 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकल वर्ग में ये जीतीं
एकल वर्ग में इशिता ने भूमिका को 31-23, दिव्यांशी ने शुभांगी को 31-11, समृद्धि ने शुभांगी को 31-14, रक्षिता ने प्रिया को 31-17 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।


अंडर-10 बालक एकल वर्ग में कृष ने नंदन को 31-4, दिव्यांश ने मयंक को 31-24, जय ने हेमंत को 31-23 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-13 बालक एकल वर्ग में राघव ने शौर्य को 31-24, अहान ने अपूर्वा को 31-12, अंकित ने ऋतिक को 31-10, ध्रुव ने प्रियांशु को 31-7 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

अंडर-19 एकल वर्ग में दिव्यांशी ने इशिता को 21-19, 21-18, ऑशी ने हेमा को 21-10, 21-11, विज्ञा ने दीक्षा को 21-14, 21-15 से हराया। बालिका अंडर-17 वर्ग में रागेश्री ने कनक को 21-18, 21-19, शैफाली ने स्निग्धा को 21-15, 21-17 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed