{"_id":"cca4f3bdc77e315d92edd94ed203d280","slug":"jpanit-singh-select-for-speed-star-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्पीड स्टार-2’ में जलवे दिखाएगा चंडीगढ़ का जपनीत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
‘स्पीड स्टार-2’ में जलवे दिखाएगा चंडीगढ़ का जपनीत
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Dec 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल के जपनीत सिंह उड़न परी पीटी ऊषा के प्रोग्राम ‘स्पीड स्टार-2’ के लिए सिलेक्ट हुए हैं।
विज्ञापन
देशभर से एथलेटिक्स में जूनियर वर्ग में प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से इस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से एथलेटिक्स में जूनियर खिलाड़ियों के लिए इवेंट करवाए गए थे।
इसी महीने ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में ट्राइसिटी के जूनियर खिलाड़ियों के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया गया था।
अंडर-14 में ट्राइसिटी से सॉपिंस स्कूल चंडीगढ़ का जपनीत सिंह 100 मीटर रेस में पहले स्थान पर रहा। अंडर-14 के फाइनल हीट में कुल आठ प्रतियोगी पहुंचे।
जपनीत ने 12.78 सेकेंड का समय निकालकर पहला स्थान पाया। जपनीत अब स्पीड स्टार-2 के फाइनल राउंड के लिए मुंबई के लिए रवाना होंगे।
यहां देश के अलग-अलग शहरों से चुने गए 11 एथलीटों का मुकाबला होगा। बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। वहां उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
जपनीत सिंह चंडीगढ़ से अंडर-14 में चुने गए एकमात्र एथलीट हैं। वे पहले फुटबॉल खेलते थे। उड़न सिंह मिल्खा सिंह से इतने प्रभावित हुए कि फुटबॉल छोड़ एथलेटिक्स में आ गए।
विज्ञापन
जपनीत सिंह पिछले साल स्टेट एथलेटिक मुकाबले में 100 मीटर में तीसरे स्थान पर और चार गुणा चार सौ मीटर रेस में पहले स्थान पर रहे थे।