{"_id":"61f43d230c6f73c790ef621ff024ea15","slug":"jp-aatrey-tournament-no-half-senctuary-by-yuvraj-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी अत्रे टूर्नामेंटः हॉफ सेंचुरी से चूके युवराज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जेपी अत्रे टूर्नामेंटः हॉफ सेंचुरी से चूके युवराज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Oct 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया में वापसी के लिए जद्दोजहद कर रहे युवराज सिंह यूपीसीए के साथ पटियाला में खेले गए मैच में हाफ सेंचुरी से चूक गए। पीसीसी के कप्तान युवी ने 43 रन बनाए। इसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे।
विज्ञापन
यह मैच पीसीसी ने 5 विकेट से जीत लिया। ऑल इंडिया जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में डीडीसीए ने एचपीसीए को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ डीडीसीए को चार अंक मिले।
विज्ञापन
यह मुकाबला जीएमएसएसएस-26 के क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। मैच में डीडीसीए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एचपीसीए की पूरी टीम 41.5 ओवर में मात्र 129 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
गेंदबाजी में सुबोध भट्टी ने पांच विकेट लिए। रनों का पीछा करने उतरी डीडीसीए ने 33.2 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीम की ओर से आदित्य कौशिक ने 40 और वैभव रावल ने 36 रनों का योगदान दिया।