फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jirkpur stadium of international standards pave the way for

जीरकपुर में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का रास्ता साफ

Wed, 20 Nov 2013 11:16 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Wed, 20 Nov 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
Jirkpur stadium of international standards pave the way for
जीरकपुर-पटियाला रोड स्थित नगर काउंसिल के अतंर्गत आने वाले गांव नाभा साहिब में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


इस सबंध में मंगलवार को जीरकपुर में स्पोर्ट्स अथार्टी ऑफ इंडिया एवं नगर काउंसिल जीरकपुर ने इकरारनामे पर हस्ताक्षर किए गए।

करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम के संबंध में इकरारनामे पर हलका विधायक एवं सीपीएस एनके शर्मा की मौजूदगी में स्पोर्ट्स अर्थाटी ऑफ इंडिया के इंचार्ज निदेशक संजीव शर्मा और नगर काउंसिल जीरकपुर के ईओ परविंदर सिंह सराओ ने हस्ताक्षर किए।

नगर काउंसिल जीरकपुर की ओर से 73 बीघा 6 बिस्वा जमीन स्पोर्ट्स अर्थाटी ऑफ इंडिया को 99 साल के लिए एक रुपये प्रति गज प्रति साल की दर के साथ लीज पर दी गई है।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए हलका विधायक एवं सीपीएस एनके शर्मा ने बताया कि यहां खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर, इनडोर एवं आउटडोर खेलों के लिए की सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे केवल हलका डेराबस्सी को ही नहीं, बल्कि आसपास के हलकों को भी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में हाकी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, स्केटिंग, फुटबॉल, रेसिंग ट्रैक आदि खेलों के लिए विशेष तौर पर मैदान तैयार किए जाएंगे। खेलों की ट्रेनिंग के लिए स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया की ओर से 100 के करीब कोच नियुक्त किए जाएंगे।


उन्होंने स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के डायरेक्टर इंचार्ज संजीव शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर अजीत सिंह द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यावाद दिया। वह बोले यह स्पोर्ट्स अर्थाटी ऑफ इंडिया के सहयोग के बिना संभव नहीं था। इस मौके पर अन्य उच्च अधिकारी भी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed