फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jeev Milkha Singh unfit, South Africa tour Canceled

जीव मिल्खा सिंह अनफिट, साउथ अफ्रीका दौरा रद्द

Mon, 17 Feb 2014 09:14 AM IST
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Feb 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Jeev Milkha Singh unfit, South Africa tour Canceled

हाथों में गोल्फ स्टिक लिए जीव मिल्खा सिंह रविवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब तो पहुंचे, लेकिन उनमें वह उर्जा और तेजी नहीं दिखाई दी, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। वह काफी थके और बीमार नजर आए।

विज्ञापन


दरअसल, वह एक सप्ताह से वायरल की चपेट में हैं। इसके चलते उनको कई अंतराष्ट्रीय और महत्वपूर्ण टूर भी रद्द करने पडे़। इसकी पुष्टि इंडियन गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने स्वयं की।
विज्ञापन


वह रविवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में जूनियर खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे थे। यहां पर जीव ने 6 छटे होल के पास गोल्फ क्ल्ब को मिली नई गोल्फ कार्ट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्फ क्लब पहुंचे जीव मिल्खा सिंह थके हुए दिखाई दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि हाल ही में दुबई ओपन के बाद भारत पहुंचने पर अचानक वायरल की चपेट में आ गए।

एक सप्ताह से वह बेड रेस्ट कर रहे हैं। वायरल खत्म करने के लिए उन्हें एक दिन में काफी दवा लेनी पड़ रही है। जीव ने बताया वायरल के चलते वह पूरी तरह से फिट नहीं है और इसी कारण फरवरी में साउथ अफ्रीका का टूर भी रद्द करना पड़ा है।


एक सप्ताह बाद रविवार को बेड से उठाकर नन्हें गोल्फर्स से मिलने पहुंचा हूं। लेकिन,काफी थकावट महसूस कर रहा हूं।

कंधे की चोट में सुधार
जीव मिल्खा सिंह को पिछले एक साल से कंघे की चोट से परेशान थे। इसका इलाज कराने क लिए पहले वह जर्मनी जाने वाले थे, लेकिन, चोट से 50 फीसदी सुधार होने कारण वह अब जर्मनी नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed