फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jaydev trained boxer for commonwealth game

कॉमनवेल्थ के लिए बॉक्सरों को ट्रेंड कर रहे देहरादून के जयदेव

Tue, 22 Jul 2014 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Jul 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
jaydev trained boxer for commonwealth game

ग्लास्को कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने के इरादे से गई भारतीय सीनियर बॉक्सिंग टीम में जीत का जज्बा उत्तराखंड के जयदेव बिष्ट भर रहे हैं।

विज्ञापन


द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजे गए हैं जयदेव बिष्ट
द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजे गए जयदेव बिष्ट टीम के वरिष्ठ कोच बनकर साथ गए हैं। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी जयदेव बिष्ट नया गांव देहरादून में रहते हैं।
विज्ञापन


1986 में बॉक्सिंग की शुरुआत करने वाले जयदेव बिष्ट ने 1992-93 तक देश के लिए खेला। 1991 में एशियन इनविटेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के साथ ही वे नेशनल चैंपियन भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको बेस्ट बॉक्सर का भी खिताब दिया गया। वहीं 1988 से 91 तक लगातार चार साल वाईएमसीए चैंपियनशिप पर जयदेव का कब्जा रहा।

1998-99 में बने थे भारतीय सीनियर बॉक्सिंग टीम के कोच
1994-95 से उन्होंने बतौर कोच रेलवे में अपनी सेवा देनी शुरू की। इस दौरान वे चीफ कोच भी रहे। 1998 में एनआईएस करने के बाद जयदेव बिष्ट को 1998-99 में भारतीय सीनियर बॉक्सिंग टीम का कोच बनाया गया।

उनके निर्देशन में भारतीय बॉक्सरों ने नए रिकॉर्ड बनाए, साथ ही देश के लिए पदक भी जीते। उनकी इसी उपलब्धि पर 2009 में भारत सरकार ने द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया था।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed