{"_id":"30b5a858e881c10e0e2187c90644fcdd","slug":"itf-tournament-garvit-and-goto-will-play-main-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीएफ टूर्नामेंटः गर्वित और गोटो मेन ड्रा में ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
आईटीएफ टूर्नामेंटः गर्वित और गोटो मेन ड्रा में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Feb 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्वित बत्रा और जापान के गोटो शोटेरो आईटीएफ मेंस फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट के मेन ड्रा में पहुंचे।
विज्ञापन
दस हजार डालर की इनामी राशि वाला यह टूर्नामेंट चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) में किया जा रहा है। इसमें देश के साथ ही टॉप सीड के विदेशी टेनिस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
रविवार को क्वालीफाइंग मैच के दूसरे दौर के मुकाबले खेले गए। गर्वित बत्रा ने दूसरी वरीयता प्राप्त योगेश को 6-2, 6-1 से हराकर मेन ड्रा में एंट्री की।
अन्य मुकाबलों में तीसरी वीरयता प्रप्त जापान के गोटो शोटेरो ने दीपेंदर बैंस को 6-4, 6-0 से हराया। वहीं 12वीं वरीयता प्राप्त मुकंद कुमार ने 5वीं वरीयता प्राप्त लक्षित सूद को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
रोनित सिंह ने नीरज को 6-2, 6-4 से, तेजस ने अर्पित शर्मा को 6-1, 6-0 से, कुणाल आनंद ने चंर्दिल सूद को 2-6, 7-5, 6-3 से, जयप्रकाश ने सूरज को 6-1, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन