फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPL: Punjab and Mumbai team will fight today

मोहाली में आज भिड़ेंगी पंजाब और मुंबई की टीमें

Wed, 21 May 2014 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 May 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
IPL: Punjab and Mumbai team will fight today

बुधवार को मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। इसके लिए दोनों टीमें मंगलवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंची।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे किंग्स इलेवन की टीम सबसे पहले एयरपोर्ट से स्थानीय होटल पहुंची। अपने खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने केलिए खुद प्रीति जिंटा बस में सवार होकर उनके साथ आईं।
विज्ञापन


वर्तमान में टीम के शानदार प्रदर्शन और लगातार जीत के सिलसिले से प्रीति काफी संतुष्ट दिखाई दे रही थीं। बस से उतरते हुए टीम के कोच संजय बागड़ के साथ विरेंदर सहवाग भी काफी खुश दिखाई दिए। कप्तान जार्ज बैली ताबड़तोड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर भी बस से उतर कर होटल परिसर में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद पहुंची मुंबई इंडियंस
कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम दोपहर बाद 2 बजे शहर पहुंची। विस्फोटक बल्लेबाज कैरान पौलार्ड के साथ माइक हसी, सिमंस के साथ फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। एक तरफ जहां किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के खिलाड़ियों ने खरीददारी की। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने पीसीए स्टेडियम मोहाली में डटकर अभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed