फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india uttarakhand shaheed girish bhadri tournament.

अब देहरादून में जलवा दिखांएगे IPL के सितारे

Tue, 10 Feb 2015 04:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Feb 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
all india uttarakhand shaheed girish bhadri tournament.

आईपीएल के सितारों का जलवा देहरादून में भी देखने को मिलेगा। 7वां आल इंडिया उत्तराखंड शहीद गिरीश भद्री क्रिकेट टूर्नामेंट बुधवार से यहां शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


जिसमें शिरकत करने की सहमति करन ने आयोजकों को दे दी है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है। करन को आईपीएल के लिए 3.75 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। बीते दिसंबर में वह टीम इंडिया की टेस्ट कैप भी पहन चुके हैं। टूर्नामेंट के संबंध में आयोजक अजबपुर यंग स्टार क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों ने सोमवार को एक स्थानीय होटल में पत्रकारों को जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि टूर्नामेंट बुधवार से शुरू हो रहा है, जो आने वाली 22 फरवरी तक चलेगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें विभिन्न राज्यों के रणजी क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट के मैच रेंजर्स ग्राउंड, तनुष क्रिकेट एकेडमी और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मैदानों पर खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला रेंजर्स में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब सचिव संजय कटियार के अनुसार विजेता टीम को एक लाख 31 हजार, उप-विजेता टीम को 81 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने मैचों का फिक्सचर भी इस दौरान जारी किया।

थर्ड अंपायर की भी होगी व्यवस्था

all india uttarakhand shaheed girish bhadri tournament.

टूर्नामेंट के मुकाबले टर्फ पिच पर होंगे। बीसीसीआई पैनल के एंपायर अंपायरिंग का जिम्मा संभालेंगे। अनिर्णय की स्थिति से निपटने के लिए थर्ड अंपायर की भी व्यवस्था रहेगी।

इन पूलों में रखी गई हैं टीमें
पूल-ए

मलिक स्पोर्ट्स, दिल्ली
फरीदाबाद
सीएयू, देहरादून
बीडीएम, दिल्ली
छत्तीसगढ़, रेलवे
एनई रेलवे

पूल-बी
भिवानी बुल्स, हरियाणा
टीसीए,  देहरादून
देहरादून इलेवन
एमपी
एलडीए, लखनऊ
एयर फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed