{"_id":"5ea682eb765ac8f69faf292e96c33da3","slug":"ipl-matches-related-instructions-for-audiences","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL मैच देखने जाना है तो पहले यहां ध्यान दें","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
IPL मैच देखने जाना है तो पहले यहां ध्यान दें
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 15 May 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में होने जा रहे तीन आईपीएल के मैचों की तैयारियों को लेकर एडीसी प्रवीन कुमार थिंद ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग की। उन्होंने मीटिंग में पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को हिदायत की मैच वाले दिन बिना किसी रुकावट से बिजली मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को शहर की सफाई को सुधारने एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करने के लिए कहा गया है। स्टेडियम के नजदीक फॉगिंग की जाए।
मीटिंग में एडीसी ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को क्रि केट स्टेडियम के पास लगने वाली मंडियों को मैच वाले दिनों में किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की हिदायत दी। ताकि मैच देखने आने वालों एवं शहर के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के प्रबंधकों को हिदायत दी है कि उन्हें जो भी एनओसी लेनी है। उन्हें पहल के आधार पर लिया जाए, ताकि बाद में किसी भी प्रकार की मुश्किल न आए।
विज्ञापन
धूम्रपान करने वालों पर एंटी तंबाकू टीमें रखेंगी नजर
थिंद ने कहा कि क्रिकेट मैच के दौरान तंबाकू कंट्रोल एक्ट का पालन किया जाएगा, क्योंकि राज्य सरकार ने जिले को स्मोक फ्री घोषित किया हुआ है। मैचों के लिए एंटी तंबाकू टीमों का गठन किया जाएगा।
फूड चेकिंग टीमों समेत डॉक्टरों की चार अन्य टीमों का गठन किया गया है। थिंद ने सहायक सिविल सर्जन डॉ. जेके बंसल को हिदायत दी कि स्टेडियम के पास डॉक्टरों की टीमों के साथ एक एबुलेंस भी तैनात की जाए।
लोगों के लिए बनेगा विशेष रूट प्लान
एडीसी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि आईपीएल मैचों के दौरान शहरवासियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। आवाजाही को सुचारू ढंग से चलाने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया जाएगा। साथ ही मैच देखने आने वाले लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
ऐसे होंगे पीसीए में मैच
21 मई - किंग्स इलेवन पंजाब व चेन्नई सुपर किंग्स रात आठ बजे से
23 मई - किंग्स इलेवन पंजाब व राजस्थान रॉयल्स रात आठ बजे से
25 मई - किंग्स इलेवन पंजाब व दिल्ली डेयरडेविल्स शाम चार बजे से