{"_id":"13fb171fe9fa568f5aef233500b9d806","slug":"ipl-live-three-live-matches-schdules-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में होंगे तीन IPL मैच, रूट प्लान तैयार","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मोहाली में होंगे तीन IPL मैच, रूट प्लान तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 07 May 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली स्टेडियम में आईपीएल के तीन मैच होने हैं। तीनों मैच 20 मई के बाद
विज्ञापन
होंगे। यह 21, 23 और 25 को पीसीए में मैच खेले जाएंगे। मैचों के दौरान
सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस संभालेगी।
शहर में होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान आम लोगों को इस बार किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी आएगी। आवाजाही संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए जहां स्पेशल ट्रैफिक रूट प्लान तैयार किया जाएगा। वहीं, मैच में आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की जगह भी तय की जाएगी।
इसके अलावा मैच के दौरान दर्शक या खिलाड़ी सिगरेट व धूम्रपान का सेवन भी नहीं कर पाएंगे। इस पर सेहत विभाग की पूरी नजर रहेगी। यह फैसला बुधवार को आईपीएल मैचों को लेकर हुई मीटिंग में लिया गया। मीटिंग प्रबंधकीय कांप्लेक्स में एडीसी प्रवीन कुमार थिंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रशासन के तमाम अधिकारी व किंग्स इलेवन पंजाब टीम के सदस्य भी मौजूद थे।