फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPL-7 Ticket Selling Counters in Chandigarh

IPL का टिकट जल्दी खरीदें, मौका चूक न जाएं

Fri, 09 May 2014 01:26 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 May 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
IPL-7 Ticket Selling Counters in Chandigarh

यूएई में आईपीएल-7 में अपने पहले चरण में ही शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारत में दूसरे चरण में भी किंग्स इलेवन पंजाब ने धमाकेदार शुरुआत की है।

विज्ञापन


बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रनों की शिकस्त देने के बाद अब किंग्स के घरेलू दर्शकों को उनसे और अधिक उम्मीदें हैं। किंग्स इलेवन पंजाब को मोहाली में 3 मैच खेलने हैं।
विज्ञापन


इनका पहला मुकाबला 21 मई को मुंबई इंडियन के साथ खेला जाना है।

किंग्स अंक तालिका में सबसे ऊपर

IPL-7 Ticket Selling Counters in Chandigarh

जिस तरह से किंग्स की टीम की जीत का सिलसिला जारी है और अंक तालिका में वह सबसे ऊपर बनी हुई है। इसको लेकर ट्राइसिटी में दर्शकों में काफी उत्साह का माहौल है।

हर कोई अपने पंसदीदा क्रिकेटर और टीम को जीतते हुए देखना चाहता है। मोहाली में खेले जाने वाले मैचों के लिए टिकट खिड़की खुल चुकी है।

टिकटों को लेकर दर्शकों के उत्साह का इसी बात से पता चल रहा कि गर्मी के बावजूद वह लंबी लाईनों में लगकर टिकट खरीदने में लगे हुए है।

अपने खिलाड़ियों से हैं इन्हें उम्मीदें

IPL-7 Ticket Selling Counters in Chandigarh

मोहाली-7 फेज निवासी नवनीत कौर ने कहा किंग्स इलेवन में मैैक्सवेल और डेविड मिलर उसके पंसदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं।

पिछले कई मुकाबलों में इन खिलाड़ियों के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत मोहाली के मैच की टिकट कटा ली है।

नवनीत कौर ने कहा कि मैक्सवेल के छक्कों के काफी क्रेजी हैं और उम्मीद है कि मोहाली में वैसे ही छक्के देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

पहली बार लाइव मैच का आनंद लूंगा

IPL-7 Ticket Selling Counters in Chandigarh

वीरवार को अंबाला से टिकट मैच के लिए टिकट खरीदने पहुंचे सुखरीत सिंह ने बताया कि जिस तरह से इस सीजन में टीम को प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए मोहाली में खेले जाने वाले मैच को तो मिस करने का कोई सवाल ही नही होता।

अंबाला में कॉर्म्स के 11 वीं कक्षा के छात्र सुखरीत ने कहा कि आज तक आईपीएल केसभी मैच टीवी पर देखता आ रहा हूं। पहली बार मोहाली में लाईव मैच देखने का मौका मिला है।

टिकट मिलते ही चेहरा खिला

IPL-7 Ticket Selling Counters in Chandigarh

अंबाला के ऋषभ को टिकट काउंटर से जैसे ही टिकट हाथ में मिला उसकेचेहरे पर मुस्कान आ गई। उसने बताया कि इसके लिए वह सुबह 6 बजे ही चंडीगढ़ पहुंच गया था। लाइन में लगने केबाद 1 बजे के करीब टिकट मिली।

ये है अंक तालिका

IPL-7 Ticket Selling Counters in Chandigarh
आईपीएल सीजन 7 में किंग्स इलेवन पंजाब ने अब तक कुल 7 मैच खेले है। इनमें 6 में जीत और 1 में हार के साथ कुल 12 अंक लेकर टॉप पर बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed