अफगानिस्तान बना ताइक्वांडो चैंपियन, जीते 17 गोल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान ने चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 17 स्वर्ण पदक जीतकर खिताब कब्जा लिया। दो स्वर्ण सहित 23 पदकों के साथ भारत दूसरे और नेपाल तीसरे स्थान पर रहा।
मसूरी डायवर्जन रोड स्थित पेसलवीड कॉलेज में प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के सीनियर फ्लाई वेट में अफगानिस्तान के शैकेब ने स्वर्ण, भारत के हिमांशु ने रजत, नेपाल के बी तमंग ने कांस्य, जूनियर वर्ग के बैटम में अफगानिस्तान के मेंहदी ने स्वर्ण, कजाकिस्तान के हशमतउल्ला ने रजत, भारत के प्रदीप और नेपाल के मिलन गाने ने कांस्य जीता।
ब्लैक बेल्ट में अफगानिस्तान के काजिम ने स्वर्ण, कजाकिस्तान के सोहराब ने रजत, भारत के सुबोध व नेपाल के चंद्रा राणा ने कांस्य, जूनियर वर्ग के फिन वेट में भारत के मानव ने स्वर्ण, नेपाल के नोराज ने रजत, अफगानिस्तान के अब्दुल हसीन ने कांस्य, जूनियर वर्ग के लाइट वेट हैवी में अफगानिस्तान के मोहम्मद शरीक ने स्वर्ण, भारत के नरेश ने रजत, लाइट वेट में तजाकिस्तान के बिलाल ने स्वर्ण, अफगानिस्तान के नजीबुल्ला ने रजत, भारत के संदीप राठी व नेपाल के नीरज देउबा ने कांस्य, लाइट मिडिल में अफगानिस्तान के अहमदुल्ला ने स्वर्ण, नेपाल के विजय रुम्बा ने रजत, भारत के रूपेंद्र श्रीवास्तव ने कांस्य जीता।
जूनियर वर्ग में इन्होंने अपने नाम किए पदक
जूनियर वर्ग के वेल्टर में अफगानिस्तान के मोहम्मद अशरफ ने स्वर्ण, कजाकिस्तान के सईद साकिब शाह ने रजत, भारत के राहुल पालीवाल ने कांस्य, जूनियर वर्ग के मिडिल वेट में अफगानिस्तान के सफीउल्ला ने स्वर्ण, भारत के अनिरुद्ध चौधरी ने रजत, हैवी वेट में अफगानिस्तान के गाजी किफायतुल्लाह ने स्वर्ण, भारत के पवन ने रजत, फ्लाई वेट में अफगानिस्तान के जबीउल्लाह ने स्वर्ण, भारत के शशि ने रजत जीता।
ब्लैक बेल्ट के लाइट वेट में अफगानिस्तान के मोहम्मद नाजिम ने स्वर्ण, नेपाल के भीम खड़का ने रजत, भारत के कौशल व कजाकिस्तान के मिलाद ने कांस्य, मिडिल वेट में अफगानिस्तान के सईद मसूद करीमी ने स्वर्ण ईरान के अशदुल्ला ने रजत, भारत के अभिमन्यु व कजाकिस्तान के अबू सत्तार ने कांस्य, बैटम वेट में कजाकिस्तान के फैज अहमद ने स्वर्ण, अफगानिस्तान के तखरुलविग ने रजत, नेपाल के हिरामन चौधरी व तजाकिस्तान के माजिद ने कांस्य पदक हासिल किया।
भारत की परमजीत ने जीता स्वर्ण
महिला वर्ग के जूनियर फिन वेट में रंजू तमंग ने स्वर्ण, भारत की रीमा शर्मा ने रजत, फ्लाई वेट में नेपाल की अंजिला योनजोंग ने स्वर्ण, भारत की मनप्रीत कौर ने रजत, बैटम वेट में नेपाल की सुष्मिता थापा ने स्वर्ण, तजाकिस्तान की जोहरा ने रजत, भारत की शालिनी सिंह व अफगानिस्तान की फरहाना नाज ने कांस्य पदक जीता।
फेदर वेट में नेपाल की मुना तमंग ने स्वर्ण, भारत की प्रतीक्षा पारखे ने रजत, लाईट वेट में अफगानिस्तान की रवीना ने स्वर्ण, तजाकिस्तान की मदीना ने रजत, भारत की संगीता ने कांस्य, वेल्टर वेट में अफगानिस्तान की रेहाना ने स्वर्ण, नेपाल की वंदना तमंग ने रजत, कजाकिस्तान की जाकिया व मनिंदर कौर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
लाइट मिडिल में अफगानिस्तान की तमन्ना स्वर्ण, भारत की पवनदीप कौर ने रजत, मिडिल वेट में अफगानिस्तान की शफिरी ने स्वर्ण, भारत की कृष्णामणि त्रिपाठी ने रजत, लाइट वेट में अफगानिस्तान की फरिश्ता ने स्वर्ण, भारत की श्यामा शाह ने रजत, हैवी वेट में भारत की परमजीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता।