फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international shooter manya

विदेशों में गूंजी मान्या की बंदूक की आवाज

Fri, 20 Jun 2014 03:28 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
अमर उजाला, विकासनगर Updated Fri, 20 Jun 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन

संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित इंटरनेशनल पैराओलंपिक शूटिंग वर्ल्ड कप में मथुरा की मान्या अग्रवाल की पिस्टल की गूंज दूर तलक सुनाई दी।

विज्ञापन


दूसरा स्थान किया हासिल
एकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल होर्रावाला तहसील विकासनगर की छात्रा मान्या ने 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


वह हंगरी की प्रतिद्वंदी से कुछ ही अंक पीछे रही। मूलरूप से मेन बाजार, मथुरा निवासी दिनेश अग्रवाल की 17 वर्षीय पुत्री मान्या ने यह स्थान 16 देशों के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले मई माह में पैराओलपिंक कमेटी ऑफ इंडिया ने मान्या का चयन इस प्रतिस्पर्धा के लिए किया था। इसके बाद 1-7 जून तक उन्होंने यूएसए के फोर्ट बेनिंग में आयोजित वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया।

मान्या ने अक्तूबर माह में दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाले पैरा एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। मान्या ने अपने खेल और उपलब्धि का श्रेय कोच शिवलाल डोगरा को दिया है।

मान्या ने कहा कि स्कूल में बने शूटिंग रेंज में कोच की देखरेख में अभ्यास करती है। प्रधानाचार्य वृंदा घोष ने कहा मान्या ने देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed