फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Martial Art Championship Team Selection

नेपाल में दमखम दिखाएंगे सॉपिंस स्कूल के खिलाड़ी

Tue, 25 Feb 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Feb 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
International Martial Art Championship Team Selection
सिटी के सॉपिंस स्कूल 32 के खिलाड़ी नेपाल में खेली जाने वाली इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम में चयनित हुए हैं। नेपाल में यह प्रतियोगिता 20-23 अप्रैल के बीच खेली जानी हैं।
विज्ञापन


इसका आयोजन नेपाल कराटे एसोसिएशन और नेपाल ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से मिलकर कराया जा रहा है। सॉपिंस स्कूल 32 के  सात खिलाड़ी  इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें लड़कों के वर्ग में जसप्रीत सिंह, आदित्य मोहन, अनुपम सिंह, मयंक, अक्षत राणा वहीं लड़कियों के वर्ग में अनंदिता और राषी गुलेरिया शामिल है। स्कूल की प्रिंसिपल एबी सिद्दू ने चयनित खिलाड़ियों को नेपाल में खेली जाने वाली चैंपियनशिप केलिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ चयन
खिलाड़ियों की कोच सुनीता ने बताया कि हाल ही में हुई ने स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन केआधार पर हुआ हैं जो खिलाड़ी चुने गए उनमें अनुपम कक्षा 4 में स्टेट लेवल में गोल्ड जीत चुके है। जसप्रीत कक्षा 6 के हैं और स्टेट कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विनर हैं। आदित्य 8 कक्षा के हैं और स्टेट कंपीटीशन में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। मयंक  कक्षा 6 केहैं और ब्रांज मेडल विजेता है। अनंदिता कक्षा 6 की है और ब्रांज मेडल जीत चुकी है। राषी कक्षा 6 की हैं और ब्रांज मेडल जीत चुकी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed