फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Cricket Pitch in Punjab University

पीयू के इस ग्राउंड में बनेगी इंटरनेशनल क्रिकेट पिच

Wed, 07 May 2014 10:25 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 May 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
International Cricket Pitch in Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कैंपस में ही इंटरनेशनल पिच पर प्रेक्टिस करते दिखाई देंगे। मैदान को रणजी स्तर के मैचों के लिए तैयार किया जाएगा। पीयू स्थित दशहरा ग्राउंड को क्रिकेट ग्राउंड के तौर पर तैयार करने का प्रपोजल बन चुका है।

विज्ञापन


मैदान के लिए पीयू के डेवलेपमेंट फंड से 50 लाख की मंजूरी मिल चुकी है। पीयू के क्रिकेट ग्राउंड को अलग-अलग फेज में तैयार किया। पहले चरण में मैदान पर पिच और बाउंड्री को तैयार किया जाएगा। मौजूदा समय में शहर के डीएवी कालेज-10 और डीएवी स्कूल-8 में ही क्रिकेटर के लिए अच्छे ग्राउंड हैं।  
विज्ञापन


4 इंटरनेशनल पिच होंगी तैयार
पीयू क्रिकेट ग्राउंड में मैच पिच के अलावा 4 अधिक प्रेक्टिस पिच तैयार होंगी। डायरेक्टर स्पोर्ट्स ने कहा कि सभी पिच इंटरनेशनल स्तर की होंगी। पिच के लिए मिट्टी खास बाहर से मंगाई जाएगी और एक्सपर्ट इसे तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राउंड की घास भी स्पेशल होगी। कोचिंग के लिए पीयू अनुभवी कोच की नियुक्ति करेगा। ग्राउंड मैंटेन करने के लिए हेड मॉली और 10 अन्य हेल्पर भी होंगे। क्रिकेट ग्राउंड की फेंसिंग भी की जाएगी।  ग्राउंड में रणजी स्तर के मैच भी आयोजित हो सकेंगे।  

8 करोड़ एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड और स्वीमिंग पूल तैयार  
पीयू स्पोर्ट्स ग्राउंड में हॉकी ग्राउंड तैयार करने का काम जोरों पर है। करीब 5 करोड़ की लागत से एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड जून के अंत तक तैयार हो जाएगा। फंड के अभाव में 3-4 सालों से हॉकी ग्राउंड का काम लटका हुआ था। फंड जारी होने से काम ने तेजी पकड़ी है।

डायरेक्टर स्पोर्ट्स ने कहा कि बरसात से पहले हॉकी मैदान तैयार हो जाएगा। उधर पीयू में इंटरनेशनल स्तर के ऑल वेदर पूल का निर्माण कार्य जोरों पर है। 2.5 करोड़ की लागत से बने रहे स्वीमिंग पूल को 31 अक्तूबर तक तैयार हो जाएगा। 25 मीटर के पूल में 5 लेन होंगी।  
 
कोट्स
स्टूडेंट काउंसिल साल भर पहले ही डीएसडब्ल्यू को क्रिकेट ग्राउंड तैयार करने का प्रपोजल दिया था। दशहरा ग्राउंड पीयू के सेंटर में है। उभरते क्रिकेटर को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर पहुंचने में लाभ मिलेगा। प्रोजेक्ट को जल्द शुरू कराने की कोशिशें की जा रही हैं।

चंदन राणा (प्रेसिडेंट पीयू स्टूडेंट काउंसिल)  

पीयू में क्रिकेट ग्राउंड का काम जल्द  शुरू होगा। फंड से 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। पीयू के क्रिकेट ग्राउंड में इंटरनेशनल स्तर की पिच तैयार होंगी। युवाओं को अब पीयू में ही इंटरनेशनल स्तर पर चमकने का मौका मिल सकेगा।
डा.दलविंदर सिंह (डायरेक्टर स्पोर्ट्स पीयू)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed