फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Archery games at PU from january 18

तीरंदाजी के शौकीन हैं तो 18 से आएं यहां

Tue, 14 Jan 2014 11:29 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jan 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
International Archery games at PU from january 18

अब अंतरराष्ट्रीय आर्चरी चैंपियनशिप में पीयू के तीर चलेंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी पर इस बार दोहरा दबाव है। एक तो अपने ही मैदान पर विपक्षियों को शिकस्त देने का तो दूसरा मेजबानी का।

विज्ञापन


प्रतियोगिता 18 से 22 जनवरी तक पंजाब यूनिवर्सिटी के एथलेटिक ग्राउंड में होगी। पंजाब यूनिवर्सिटी के तीरंदाज अपनी तैयारियां कर रहे हैं।

पीयू को आर्चरी प्रतियोगिता की मेजबानी 2009 व 2010 में मिली थी, अब चार वर्ष बाद दोबारा मेजबानी का मौका मिला। अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी ने तीरंदाजों को स्पेशल ट्रेनिंग दिलाई है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत पच्चीस दिन पहले से यहां कैंप लगा है। तीरंदाजी कोच विकास शास्त्री इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

आल इंडिया यूनिवर्सिटी आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इसका उद्घाटन पीयू के डीयूआई और रजिस्ट्रार एके भंडारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में 76 विश्वविद्यालय के तीरंदाज भाग लेंगे। इनमें 76 पुरुष और 73 महिला वर्ग की टीमें हैं। प्रतियोगिता में आर्चरी की तीनों प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी।

इनमें इंडियन राउंड, कंबाइंड राउंड और रिकर्व आर्चरी प्रतियोगिता है। गत वर्ष आर्चरी की मेजबानी जीएनडीयू अमृतसर में आयोजित की गई। इसमें पीयू का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

प्रतियोगिता में पीयू की टीमों ने तीनों प्रतियोगिताओं में चौथा स्थान प्राप्त किया था। इंडियन राउंड में एक महिला खिलाड़ी एकल वर्ग में सिल्वर पदक जीतने में कामयाब रही।

इक्यूपमेंट का है अभाव
पीयू के आर्चरी कोच विकास शास्त्री ने कहा कि टीम के पास इक्यूपमेंट की कमी है। फिर भी टीम से प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है, ताकि पिछला रिकार्ड सुधारा जा सके। उन्होंने कहा कि लड़कों की टीम तो बैलेंस है फिर भी लड़कियों की टीम से पदक की उम्मीद है।


पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर दलविंद्र सिंह ने कहा कि हमने आल इंडिया यूनिवर्सिटी आर्चरी प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार हमें पीयू की टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इसीलिए हमने पहले से यहां कैंप आयोजित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed