{"_id":"8a46ecb2243a8738eb323b65dd337f5a","slug":"inter-zone-cricket-tournament-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक्रेट टूर्नामेंटः कोलकाता, अहमदाबाद सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
किक्रेट टूर्नामेंटः कोलकाता, अहमदाबाद सेमीफाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Apr 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इंटर जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में अहमदाबाद और कोलकाता जोन की टीमों ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं।
क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में अहमदाबाद और हैदराबाद जोन की टीमों में मुकाबला खेला गया। पहले खेलते हुए अहमदाबाद ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 152 रन बनाए। दिव्यानंद ने 33, भविन मेहता ने 26 रन बनाए।
गेंदबाजी में रमेश और विनोद कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में हैदराबाद जोन की टीम 17.5 ओवर में 110 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। जगदीश सबसे अधिक 24 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन
विक्रांत ने 19 और विनोद ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में अहमदाबाद की ओर से भविन मेहता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
दूसरा मुकाबला कोलकाता और चेन्नई जोन के बीच जीएनपीएस सेक्टर-36 के क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। पहले खेलते हुए चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए।
विजय ने 21 और पवन कुमार ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में के. दास, बनर्जी और एम लोधी ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में कोलकाता की टीम ने 18 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से एस. भट्टाचार्य ने शानदार 51 रन की नाबाद पारी खेली।