फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inter Zone Cricket Tournament

क्रिकेट टूर्नामेंटः पुणे ने दिल्ली को हराया

Tue, 15 Apr 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Apr 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
Inter Zone Cricket Tournament
बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इंटर जोन क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत सोमवार को सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में हुई। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पुणे जोन और दिल्ली की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन


टी-ट्वंटी के आधार पर टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में पुणे जोन ने दिल्ली की टीम को 8 रनों से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर पुणे जोन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन बनाए। मगनेश ने सबसे अधिक 24 रन बनाए। श्याम ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में विजय ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाज रमेश शर्मा ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट, संजीव टंडन ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट, राज कुमार ने 4 ओवर में 22 रन देकर झटके।

जवाब में रनों का पीछा करने उतरी न्यू दिल्ली की टीम की पारी शुरू में ही लड़खड़ा गई और पूरी टीम 17.2 ओवर में 65 के स्कोर पर ढेर हो गई। अंकुर ने सबसे अधिक 20 रन बनाए।

गेंदबाजी में पुणे जोन से राहुल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट चटकाए। श्याम ने 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed