{"_id":"23623908e8a6c1f98818153ac0f6daf5","slug":"inter-state-zonal-championship-of-badmintion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचा चंडीगढ़","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचा चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के बैडमिंटन हॉल में खेली जा रही इंटर स्टेट जोनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को नारंग कप और शफी कुरैशी कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। चंडीगढ़ इन दोनों कपों के सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
विज्ञापन
नारंग कप के क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ ने दिल्ली को 2-0 से हरा दिया। सिंगल्स के मुकाबले में रूपिंदर सिंह ने अंकित को 21-14, 17-21, 21-17 से हराया।
डबल्स में रूपिंदर सिंह और कंवलदीप सिंह की जोड़ी ने उत्कर्ष अरोड़ा और आरुष की जोड़ी को 21-19, 21-19 से हरा दिया।
अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में महाराष्ट्र ने उतर प्रदेश को 2-0 से हरा दिया। इसमें चिराग सेठी ने आंसल यादव को 21-16, 14-21, 21-11 से हरा दिया।
विगेनश और कबीर की जोड़ी ने विनय कुमार और अंसल यादव की जोड़ी को 21-17, 18-21, 21-11 से शिकस्त दी। शफी कुरैशी कप में चंडीगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
सिंगल्स में कैलाश ने रिया को 14-21, 21-16, 21-19 से और मुस्कान ने साची को 21-10, 21-16, 15-21 से मात दी।