फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inter regional sports meet date announce

इंटर रीजनल स्पोर्ट्स मीट में जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी

Fri, 10 Oct 2014 01:31 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Oct 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
inter regional sports meet date announce

इंटर रीजनल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन इंडियन ऑयल की ओर से 10 से 14 अक्तूबर तक किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें विभिन्न खेलें कराई जाएंगी, जिसमें पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और प्रधान कार्यालय मुंबई की टीमें हिस्सा ले रही है। इंटर रीजनल स्पोर्ट्स मीट में पांच खेलों में इंडियन ऑयल के कर्मचारी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नजर आएंगे। स्पोर्ट्स मीट में चेस, कैरम, बैडमिंटन, ब्रिज, टेबल टेनिस के मुकाबले खेले जाएंगे।

शहर में एक प्रेस वार्ता के दौरान इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक (क्षेत्रीय सेवाएं) उतरी क्षेत्र के अमरेश कपूर ने बताया कि इंडियन ऑयल हमेशा से ही खेलों को बढ़ावा देता आ रहा है। इनके अनुसार इंटर रीजनल स्पोर्ट्स मीट में विभिन्न क्षेत्रों से 215 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अमरेश कपूर ने बताया कि रीजनल स्पोर्ट्स मीट सबसे पहले 1989 में चेन्नई में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


यहां होंगे मुकाबले
बैडमिंटन, चेस, ब्रिज के मुकाबले सेक्टर 42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हाेंगे। टेबल टेनिस के मुकाबले सेक्टर 23 स्थित टेबल टेनिस हॉल और कैरम के मुकाबले सेक्टर 17 स्थित होटल शिवालिक व्यू में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed