{"_id":"949e7cd1643a197844b3ec2a1dc3d2de","slug":"inter-college-games-pu-winner-in-corfball","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज कॉफ्बॉल में पीयू की टीम विजेता","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
इंटर कॉलेज कॉफ्बॉल में पीयू की टीम विजेता
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jan 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में इन दिनों पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं खेली जा रही हैं। शुक्रवार को इंटर कॉलेज कॉफ्बॉल टूर्नामेंट के लीग मुकाबले पीयू ग्राउंड में खेले गए।
विज्ञापन
इनमें पीयू कैंपस की टीम ने पीजी जीसी सेक्टर-11 की टीम को 16-08 से हराया। अन्य मुकाबलों में एसडी कॉलेज 32 ने एमआरएस कॉलेज मलौट 16-03 से, पीयू कैंपस ने डीएवी कॉलेज 10 को 14-08 से, एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ ने एसडी कॉलेज 32 को 16-06 से हरा दिया।
विज्ञापन
वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज वेट लिफ्टिंग(वुमन) चैंपियनशिप के फाइनल दौर के मुकाबले जिम्नेजियम हॉल में खेले गए।
इनमें खालसा कॉलेज फॉर वुमन लुधियाना की टीम 23 अंक लेकर चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रही। एमटीएस मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन, लुधियाना 13 अंक लेकर दूसरे स्थान, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, लुधियाना 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन