{"_id":"2af9a6b230e8188dc29798894e2de235","slug":"indor-basketball-stadium-for-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों को इस साल मिलेगा नायाब तोहफा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों को इस साल मिलेगा नायाब तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Jul 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी का पहला इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाया जा रहा है। स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से बनाया जा रहा यह स्टेडियम विदेशों की तर्ज पर एनबीए स्टाइल का होगा। यह इस साल के अंत तक यह खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्या होगा इसमें
- फ्लड्स लाइट होंगी जिससे रात के समय मुकाबले हो सकेंगे
- किसी भी मौसम में मुकाबले खेले जा सकेंगे यानी बारिश का नो झंझट
- इसमें सिंथेटिक फलोर बनाया गया है जिससे खिलाड़ी फिसले न
- यहां इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड होगा
- इसमें ऐसा डिवाइस भी होगा जो मुकाबले के समय खिलाड़ी के पास 45 सेकंड से ज्यादा बास्केटबॉल रखने पर आवाज करेगा
- यहां हाइड्रोलिक पोल होंगे। मैच के दौरान खिलाड़ी जब बास्केटबॉल डालते हुए बास्केट को पकड़ कर झूल भी जाए तो टूटने का डर नही रहेगा। हाइड्रोलिक होने की वजह से यह बास्केट नीचे आने पर फिर से अपनी जगह पर चली जाएगी
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने जताई खुशी:
नए इंडोर स्टेडियम के बनने से नेशनल लेवल के बॉस्केटबॉल प्लेयर सुबेग सिंह, आकर्षण संधू, सरगुण जीत सिंह आदि ने खुशी जताई है। बास्केटबॉल कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि इसके बनने से खिलाड़ियों के खेल में भी निखार आएगा।
विज्ञापन