{"_id":"686bffb93257486db597a23cdf9c6a53","slug":"indian-olympic-association-selection-pawan-and-arvind","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के इन खिलाड़ियों पर आया ओलंपिक एसो. का दिल","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड के इन खिलाड़ियों पर आया ओलंपिक एसो. का दिल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 Apr 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल से बॉक्सिंग की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं भले ही ना हुई हों, लेकिन उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों पवन गुरुंग और अरविंद ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग कैंप के चयनित होकर राज्य का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
मैन बॉक्सिंग कोचिंग कैंप के लिए चुना
यह कैंप मुंबई में आठ मई से शुरू होगा। भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन पर प्रतिबंध लगने के कारण 2013 में राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग की एक भी प्रतियोगिता नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इसके बावजूद स्पोर्ट्स कॉलेज के पवन गुरुंग और साई हॉस्टल काशीपुर के अरविंद को नेशनल सब जूनियर मैन बॉक्सिंग कोचिंग कैंप के लिए चुना गया है।
उत्तराखंड एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. डीपी भट्ट ने बताया कि यह कैंप उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान, क्यूबा और अन्य यूरोपीय देशों में होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन पर हुआ चयन
दोनों खिलाड़ियों का चयन 26 से 31 अगस्त 2012 में महाराष्ट्र के अकोला में हुई नेशनल सब जूनियर मैन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किए शानदार प्रदर्शन पर हुआ है।
तब उत्तराखंड को तीन स्वर्ण पदक हासिल हुए थे। भारतीय बॉक्सिंग संघ के सस्पेंड होने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा बनाई गई तदर्थ कमेटी ने नेशनल कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है।